रांची, जनवरी 22 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में गुरुवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, कई मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी गांधीनगर अस्पताल में की जाएगी। इसके अलावा अन्य मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। सीसीएल के सीएमएस डॉ. राजकुमार, सीएमओ डॉ. भरत सिंह, डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. अम्बरीश, डॉ. असीमा तिग्गा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. लेटगाउगीं मुन्ना कुमार सिंह सहित पैरामेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.