रांची, सितम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। रांची स्थित सीसीएल के मुख्य अस्पताल के मरीज इंप्लांट लोकल दुकानों से खरीदने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी ऑर्थो विभाग में भर्ती मरीजों को हो रही है। मरीजों का कहना है कि उन्हें बाहर से इंप्लांट खरीदने को कहा जाता है। इंप्लांट 10 से 60 हजार तक के आते हैं। बाहर में उन्हें प्रिंट रेट पर मिलता है। मरीजों का कहना है कि अगर सीसीएल अस्पताल के स्तर से या फिर अमृत फार्मेसी स्टोर से मरीजों को इंप्लांट उपलब्ध हो जाता है तो उन्हें सीजीएचएस दर पर मिलता। इससे मरीजों को पैसे का भुगतान भी नहीं करना पड़ता। अभी निजी दुकानदार को सीधा फायदा हो रहा है। सीसीएल को नुकसान, मरीज भी परेशान सीसीएल कर्मी पहले खुद इंप्लांट खरीदते हैं और पैसे का भुगतान करते हैं। उसके बाद वे सीसीएल में उस इंप्लांट की खरीदारी का बिल जमा करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.