हजारीबाग, फरवरी 12 -- चरही, प्रतिनिधि सीसीएल क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में श्रमिक संगठनों के मजदूरों द्वारा कोयला उद्योग विरोधी चार लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को आहूत बंद का मिलाजुला असर देखा गया। जीएम कार्यालय चरही में जेनरल शिफ्ट का कार्य सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बंद रहा। बंद का समर्थन जेसीएमयू के सोमरा मुंडा, धीरज कुमार मांझी सहित अन्य नेताओं ने किया। बंदी समर्थक सुबह 6 बजे पहली पाली में ही परियोजनाओं में पहुंचकर कार्य बंद कराने में जुट गए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद अधिकांश परियोजनाओं में कामकाज फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया और 2 बजे की पाली में कर्मियों ने हाजिरी बनाकर काम संभाला। बंद के समर्थन में जेसीएमयू, यूसीडब्ल्यू, आरसीएमयू और आरसीएमएस सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि परियोजना गेट के बाहर मौजूद रहे। सीसीएल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.