रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को नेशनल पीआर कॉनक्लेव-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सीसीएल के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर दरभंगा हाउस में होगा। रिडिफाइनिंग पीआर: फ्रॉम इंफोर्मेशन टू इंगेजमेंट इन द एरा ऑफ डिजिटलाइजेशन विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के संचार, मीडिया, ब्रांडिंग और पब्लिक रिलेशंस जगत के नामचीन एक मंच पर होंगे। सीसीएल के सीसी एंड पीआर विभाग के एचओडी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में देश के नामचीन जनसंपर्क और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें विज्ञापन गुरु प्रहलाद कक्कड़, पद्मश्री बलबीर दत्त, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक केजी सुरेश, समीर कपूर, इनू मजूमदार, डॉ. विकास पाथे आदि मौजूद रहेंगे। वहीं, इस नेशनल पीआर कॉनक्लेव-2025 में युवा पीआर प्रोफेशनल...