गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल ऑफिसर्स क्लब से डेकोरेशन के सामान चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी गया डेकोरेशन के सामान का मूल्य लगभग 90 हजार रुपए है। इस संबंध में शिवम कैटैरर एंड इवेंट के प्रोपराइटर सुजीत झा ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सुजीत का कहना है कि सीसीएल पदाधिकारियों का 31 दिसंबर की रात नए साल के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पदाधिकारी विवेक कुमार प्रजापति एवं सीसीएल के अन्य पदाधिकारी से इसको लेकर बात हुई थी। 02 जनवरी को जब वे पार्टी में उपयोग किये गये डेकोरेशन का सामान सीसीएल आफिसर्स क्लब लेने पहुंचा तो देखा कि सीसीएल ऑफिसर्स क्लब का गेट व दरवाजा बंद होने के बावजूद उसका डेकोरेशन के कई सामान गायब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...