बोकारो, दिसम्बर 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सोमवार से बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत करगली स्थित स्व बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में शुरू हो गई। मुख्य अतिथि बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओ माइनिंग केएस गेवाल और सीसीएल मुख्यालय से आए मैनेजर स्पोटर्स आदिल हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें। टॉस जीत कर कुजू की टीम ने 221 रन बनाए जबकि सीसीएल हॉस्पिटल नई सराय की टीम 162 रन ही बना सकी। इस तरह 59 रन से कुजू की टीम विजय रही। वहीं संडे बाजार मे भी एसओ माइनिंग केएस गेवाल और सीसीएल मुख्यालय से आए मैनेजर स्पोटर्स आदिल हुसैन ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। जानकारी के अनुसा...