नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने क्या प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन किया है, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) इस बात की जांच कर रहा है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें, घरेलू बाजार में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो के समग्र प्रभुत्व की स्थिति, विशेष मार्गों पर प्रभुत्व और क्या प्रभुत्व का दुरुपयोग हो रहा है जैसे विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंडिगो के खिलाफ अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है और सीसीआई स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कर रही है कि क्या प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ है। नियमों के अनुसार, सीसीआई सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.