कानपुर, फरवरी 7 -- झीझक, संवाददाता। सीएचसी झींझक में शुक्रवार को सीवीसी मशीन खराब हो गई। इसको ठीक करने के लिए बुलाया गया मैकेनिक करंट आने के कारण उसको ठीक करने के बजाय वापस लौट गया। इससे यहां आए मरीजों की जांच का काम नहीं हो सका। परेशान मरीज भटकने के बाद बैरंग लौटने को मजबूर हुए। सीएचसी झींझक पैथालॉजी की सीवीसी मशीन अचानक करंट आने के बाद खराब हो गई। इसकी सूचना पर माती मुख्यालय से मैकेनिक को बुलाया गया लेकिन मशीन के पार्ट्स में करंट आने के कारण वह उसको ठीक नहीं कर सका। इसके चलते यहां आए मरीजों की जांच नहीं हो सकी। दोपहर तक मरीज मशीन ठीक होने के इंतजार में सीएचसी में बैठे रहे। मैकेनिक के वापस लौटने के बाद मरीज निराश होकर वहां से बिना जांच कराए वापस लौटने को मजबूर हुए। एलटी सौरभ कुमार ने बताया कि तेज करंट आने के बाद मशीन खराब हो गई। उसमें सह...