एटा, दिसम्बर 13 -- शनिवार को सीवीओ डॉ.रामब्रज राम ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव वाहिदबीबीपुर स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें उनकों गोवंशों से ठंड से बचाव के लिए कंबल, बोरिया, हीटर, हैलोजन, परदे की व्यवस्था पर्याप्त मिली। इसके साथ ही भूसा, रातब, गुड़ भी प्रचुर मात्रा में देखने को मिला। सीवीओ ने गोवंशों को अपने हाथों से कंबल उठाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इतना नहीं केयर टेकरों को निर्देशित किया कि गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए सभी प्रकार के कार्य समय पर करते रहे और सफाई का भी विशेष ध्यान रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...