सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर इन दिनों ट्रेनों के अनियमित संचालन और घंटों की देरी ने यात्रियों की परेशानियों को काफी बढ़ा दिया है। रविवार को स्थिति ऐसी रही कि प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई यात्री घंटेभर से अधिक इंतजार के बाद भी ट्रेन न आने से परेशान रहे और बार-बार सूचना केंद्र पर जाकर जानकारी लेते रहे। वहीं, डाउन की ओर जा रहे यात्रियों की स्थिति और भी दयनीय रही, क्योंकि अधिकांश ट्रेनें इसी दिशा में अपेक्षाकृत अधिक विलंबित थीं। यात्रियों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लेकिन रविवार को स्थिति असामान्य हो गई। खासकर सुबह और दोपहर के समय प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि खड़े होने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों...