सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के समीप वाहन चेंकिग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक में छिपाकर शराब की खेप बिहार में लायी जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में राजस्थान जिले के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के मांगता निवासी बहादुर खान का पुत्र सलीम खान व सुखाम सिंह का पुत्र मूल सिंह है। दोनों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम तीतरा के समीप वाहन जांच अभियान चलायी। इधर सामने से आते एक ट्रक को रोका गया। संदेह के आधार पर ट्रक के चेचिस व बॉडी का स्कैनिंग की गई । ज...