सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के सीवान-पचरूखी स्टेशनों के बीच चाप ढ़ाला के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुवारी निवासी वसीहर यादव का 24 वर्षीय पुत्र विक्की यादव का बताया जाता है। परिजन को आशंका है कि विक्की की मौत ट्रेन से कटकर नहीं बल्कि किसी ने हत्या कर इसे रेलवे ट्रैक पर रख दिया है। इस मामले की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की रात को चाप ढ़ाला के समीप रेल ट्रैक पर एक युवक का शव होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन निर्बाध रूप से होने लगा। हालांकि, इस घटना के कारण रूट की किसी ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद सुबह जीआरपी व स्थानीय सराय थाने की पुलिस भी मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.