सीवान, फरवरी 15 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि।महाशिवरात्रि को लेकर श्री महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति की ओर से रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूरा शहर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा स्टेशन परिसर से निकलकर रामराज मोड़ ओवरब्रिज, डीबी मोड़, शांतिपाठ ब्रिज, बड़ी मस्जिद, कागजी मोहल्ला, जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ होते हुए थाना रोड स्थित श्री साईं मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.