सीवान, दिसम्बर 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकास पथ पर अग्रसर सीवान जिला ने 2025 में जिले में खेल, खासकर एथलेटिक्स व ग्रामीण खेलों में कई उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की, इसमें 91 वीं बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 26 पदक जीतकर राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त करना, खेलो इंडिया योजना के तहत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण व कबड्डी व अन्य खेलों को बढ़ावा देना शामिल है। इससे जिले में स्थानीय खेल संस्कृति मजबूत हुई है। वर्ष 2025 में सीवान जिला ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 वीं बिहार एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप 26 पदक जीते। प्रतियोगिता में सीवान राज्य में 5वें स्थान पर रहा, जो पिछले साल के प्रदर्शन से काफी बेहतर था। प्रतियोगिता में कौशल गिरि संदीप ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि समीक्षा व मनीषा कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। बहरह...