सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डाक बचत सेवा उत्कृष्टता टूर्नामेंट में सीवान डाक प्रमंडल का रहा दबदबा रहा है। विभाग के अनुसार, इस दौरान सीवान डाक प्रमंडल ने 34,016 खाते खोलकर सेमीफाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पोस्ट मास्टर जनरल उत्तरी क्षेत्र, मुजफ्फरपुर पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित डाक बचत सेवा उत्कृष्टता टूर्नामेंट 2025-26 के सेमीफाइनल राउंड में सीवान डाक प्रमंडल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 27 जनवरी से 7 फरवरी तक चले इस कड़े मुकाबले में सीवान प्रमंडल, टीम डाक महा-वीर ने रिकॉर्ड तोड़ 34,016 नए डाक बचत खाते खोलकर पूरे उत्तरी क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। बताया जा रहा कि इस उपलब्धि के साथ सीवान ने न केवल अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है, बल्कि फाइनल के लिए अपनी दावेदारी सबसे मजबूत कर ली है। इस टूर्नामेंट में उत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.