सीवान, दिसम्बर 6 -- सीवान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री मनोज गुप्ता को अभाविप का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित अभाविप के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मनोज गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी ने सीवान जिले में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। मनोज गुप्ता के सीवान पहुंचने पर अभाविप सीवान इकाई के कार्यकर्ताओं ने सीवान रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं व नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन होने से सीवान के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे जिले की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। मौके पर अभाविप के डॉ. शैलेश कुमार राम, अनीश क...