सीवान, अप्रैल 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के डमनपुरा गांव निवासी कमलदेव सिंह के डॉक्टर पुत्र आदित्य सिंह ने यूपीएससी में 545 वां रैंक लाकर गांव-जवार का नाम रोशन किया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसमें सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के ग्राम डमनपुरा निवासी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह को प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली है। उनका रैंक 545 आया है। वे पेशे से आर्थोपेडिक सर्जन हैं। डमनपुरा निवासी एवं चिमनी मालिक रहे मेजर साहब के उपनाम से मशहूर सेना के अधिकारी रहे बदन सिंह के पोता आदित्य सिंह की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर आदित्य सिंह दिल्ली के एम्स, राममनोहर लोहिया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और आरआर हॉस्पिटल में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.