सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के लिए गर्व की बात है कि सीवान के रहने वाले साबिर खान और हनी सिंह का चयन विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम में हुआ है। वहीं नंदन सिंह को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) सीवान की ओर से सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। डीसीए सीवान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह चयन सीवान जिले के क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल चयनित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले के क्रिकेटरों को अब यह विश्वास मिलेगा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचा जा सकता है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि साबिर खान और हनी सिंह विजय हज़ारे ट्रॉफी में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.