सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेशनल जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में सीवान के अभिषेक भारती ने रजत पदक जीतकर खेल प्रेमियों को दिल जीत लिया है। प्रतियोगिता से पदक लेकर लौटने पर सीवान जंक्शन पर मंगलवार को अभिषेक का भव्य स्वागत किया गया। बहरहाल, जहानाबाद में आयोजित 46 वीं नेशनल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम फाइनल में पंजाब से महज दो गोल से पिछड़ चैंपियन के खिताब से चूक गयी। हालांकि अपने बेहतर खेल की बदौलत बिहार टीम नेशनल प्रतियोगिता की उप विजेता ट्रॉफी व रजत पदक अपने नाम कर ली। बिहार टीम से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीवान जिला के अभिषेक भारती ने रजत पदक प्राप्त किया। गुठनी के भठही गांव के जितेन्द्र भारती व सरिता देवी के पुत्र अभिषेक भारती ने नेशनल जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रजत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.