सीवान, जनवरी 23 -- अनीश पुरुषार्थी सीवान। समृद्धि यात्रा के पहले चरण में सीवान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को कइ निर्देश भी दिए। साथ ही सीवान जिले को दी 202 करोड़ रुपये की सौगात भी दी। अपनी यात्रा के क्रम में 201 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इनमें 157 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास व 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। बहरहाल, समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री मैरवा व जिला मुख्यालय में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल परिसर में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपये क...