सहरसा, फरवरी 9 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के प्रियदर्शिनी खेल मैदान में आयोजित कोसी कप अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सीवान टीम ने मधुबनी को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीवान की ओर से प्रियांश कुमार ने शानदार 76 रनों की पारी खेली और टीम ने 20 ओवर में 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मधुबनी की टीम 20 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। मधुबनी के विजय यादव ने 96 रनों की आक्रामक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच का उद्घाटन विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने किया। उन्होंने खेल को अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का माध्यम बताया। 15 फरवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...