हरिद्वार, अगस्त 6 -- शहर में सीवर व्यवस्था बदहाल होने और जल संस्थान की लापरवाही के खिलाफ बुधवार को स्थानीय पार्षदों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने जल संस्थान के कार्यालय पर जोरदार घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फरवरी 2025 से लेकर अब तक तीन बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। नालियों की सफाई, टूटे हुए सीवर चेंबरों की मरम्मत और जाम लाइनें खोलने की मांग अनसुनी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...