हरिद्वार, फरवरी 14 -- हरिद्वार में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से नाले में गंदगी बहने पर नगर निगम ने जल संस्थान को नोटिस जारी कर दिया है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने नाई सोता बरसाती नाले का निरीक्षण किया। तब क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से नाले में अपशिष्ट जल का प्रवाह हो रहा था। नगर निगम ने इसकी शीघ्र मरम्मत के लिए जल संस्थान को नोटिस जारी किया। इस दौरान स्थानीय लॉज परिसर में गंदगी पाए जाने पर 5,000 रुपये का चालान किया गया। लॉज के शौचालय को तत्काल प्रभाव से बंद कर उसकी चाबी अपने कब्जे में ली। नाले में कूड़ा फेंकने वाले छह होटलों के खिलाफ भी चालान किया गया। इस दौरान उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा और मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.