हरिद्वार, फरवरी 22 -- अपर रोड क्षेत्र में सीवर लाइन के काम में देरी से नाराज यूथ कांग्रेस ने विधायक मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो काम 15 दिन में पूरा होना चाहिए था, वह दो महीने से लंबित है। इससे व्यापारी और आमजन परेशान हैं। खुराना ने कहा कि पहले सड़क तोड़कर गड्ढे छोड़ दिए गए। फिर सीवर लाइन डाली गई, लेकिन कई दिनों तक मिट्टी नहीं डाली गई। अब मिट्टी के साथ पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे आमजन को दिक्कत हो रही है। वाहनों की आवाजाही से पत्थर उछलकर दुकानों तक जा रहे हैं और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तरुण व्यास ने कहा कि 25 वर्षों से एक ही व्यक्ति विधायक हैं। फिर भी हरिद्वार की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। व्यापारी रितेश कुमार ने बताया कि सड़क तोड़ने के बाद उनक...