फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि शहर में सीवर लाइन की परियोजना की नींव पूर्व पीएम स्व.वीपी सिंह ने रखी गई थी, लेकिन किन्ही न किन्ही कारणों से इस योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा था। उनके कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले प्रयासों के चलते इस काम को स्वीकृति मिलने के बाद अब काम भी शुरू हो चुका है। शहर के विकास के लिए सीवर लाइन उनका सपना था जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। यह शहरियों के लिए यह वरदान साबित होगा। यह बातें उन्होंने सोमवार को एसटीपी के निरीक्षण के दौरान कही। शहर के मदारीपुर कलां में निर्माणाधीन एसटीपी के निरीक्षण के दौरान साध्वी ने कहा कि कार्यदायी संस्था सीवर लाइन परियोजना को तय समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ धरालत पर उतारें, ताकि लोगों को बहु प्रतीक्षित परियोज...