कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर दक्षिण। हमीरपुर रोड से जाने वाली खड़खड़े वाली गली में सीवर भराव से त्रस्त लोगों ने समस्या से निजात न मिलने पर प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने बीते रविवार को प्रदर्शन किया था। समस्या हल न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की धमकी दी थी। लोगों के मुताबिक, करीब एक साल से सीवर भराव है। सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन के बाद जल कल और नगर निगम की टीम पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान किए बिना ही लौट गई। इससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.