प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। इंदौर में दूषित पानी पीने के बाद 17 लोगों की मौत के बाद प्रदेश के शहरों में भी लोगों को स्वछ जल उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता बढ़ी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कई निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद जलकल को विशेष जांच का निर्देश दिया है। जलकल के इंजीनियरों को पानी और सीवर लाइन के लीकेज की तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया है, ताकि दूषित जलापूर्ति से बचा जा सके। प्रमुख सचिव ने एकसाथ सीवर और पानी के पाइप की नियमित जांच करने के लिए कहा है। सिरोपरि और भूमिगत पानी की टंकियों की भी नियमित सफाई करने के लिए कहा गया है। आदेश के क्रम में जलकल विभाग ने टंकियों की सफाई की योजना बना रहा है। जलकल के अधिशासी...