लखनऊ, फरवरी 21 -- जलकल ने सीवर एवं पानी के बकाया जलकर को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए विभाग ने दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सीवर कनेक्शन बंद कर दिए हैं। जोन-4 के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गोमती नगर स्थित सीएमएस, विशाल खंड-1 पर सीवर एवं पानी का कुल 50 लाख 70 हजार 456 रुपये बकाया था। कई बार नोटिस जारी करने और भुगतान के लिए समय देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके चलते विभागीय टीम ने संस्थान का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई विनीत खंड, गोमती नगर स्थित इमाकुलेट कॉन्सेप्शन कॉन्वेंट स्कूल के विरुद्ध की गई। इस विद्यालय पर 19 लाख 06 हजार 583 रुपये का बकाया दर्ज था। लगातार बिल भेजे जाने के बावजूद भुग...