चंदौली, फरवरी 5 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर कस्बे में पहली बाजार क्षेत्र में सीवर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर तीन महीने से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। अब तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। जिससे लोगों को घरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहां के बाशिंदे दूसरे रास्ते से अपने घरों तक आ-जा रहे हैं। लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया गहरा गड्ढा अब आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर, दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार इस गड्ढे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। रात के समय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.