भभुआ, अक्टूबर 3 -- नगर निकाय क्षेत्र के हर शहर में जलजमाव की नासूर बनी समस्या का समाधान नहीं शहर की बनावट के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं होने से जलजमाव की समस्या (डिजिटल संवाद) भभुआ। कैमूर के नगर निकाय क्षेत्र के भभुआ, रामगढ़, हाटा, मोहनियां व कुदरा में जलजमाव की समस्या नासूर बनी हुई है। शहर की बनावट के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं कराए जाने और एकसिरे से उसकी उड़ाही नहीं होने से हर बरसात में जलभराव की समस्या शहरवासियों को झेलनी पड़ती है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां नाली निर्माण के अभाव में सूखे के मौसम में भी गंदा पानी जमा रहता है। खासकर नई बस्तियों में। जब वर्षा के पानी का दबाव बनता है, तब नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सड़क और गलियों में बहने लगता है। कभी-कभी तो घरों में भी पानी घुस जाता है। तब लोगों को उसे घर से बाहर निकालना काफी कष्टकारक होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.