गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित न्याय खंड एक में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स वाली सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पांच सोसाइटी व आसपास के इलाके में रहने वाले पांच हजार से अधिक लोग कई माह से परेशान हैं। नाला व सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने के चलते सड़क पर भरा पानी सोसाइटी तक पहुंच रहा है। लोगों ने नो वर्क नो वोट के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। एनएच-नौ से जुड़े न्यायखंड एक में सुपरटेक आईकॉन, पत्रकार विहार, जीडीए फ्लैट्स, वीथ्रीएस व गौड़ ग्रीन विस्टा सोसाइटी हैं। पांचो सोसाइटी एक ही मार्ग हैं और पास में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से गुजर रहे मार्ग को एनएच-नौ से जोड़ने वाली पुलिया लंबे समय से चोक थी। इस कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भरने लगा। मार्ग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.