सासाराम, जनवरी 20 -- डेहरी, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के डालमियानगर में चल रहे कार्य में लगे झारखंड के दो मजदूर की विद्युत स्पर्शघात से जख्मी हो गए। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। हालांकि संवेदक से लेकर विभागीय अधिकारी इस मामले की लीपापोती में लगे हुए हैं। यही कारण है कि जहां एक ओर घटना की जानकारी संवेदक या अधिकारियों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। वहीं दूसरी ओर अधिकारी पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...