बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के चलते शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए शासन ने द्वितीय किस्त के रूप में 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। प्रथम चरण में ढाई करोड़ की धनराशि मिली थी। 41 करोड़ से अधिक की धनराशि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। शहर की जनता लंबे समय से सीवरेज लाइन डलवाने की मांग करती आ रही थी, लेकिन किसी ने उनकी मांग पर गौर नहीं किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जनता से शहर में सीवर लाइन डलवाने का वादा किया और उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल निगम की टीम द्वारा सीवरेज लाइन एवं ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स...