कुशीनगर, फरवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना शहरवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शहर की बहुप्रतीक्षित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। 51 करोड़ 44 लाख 14 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 फरवरी तक टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर की औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन की होगी। गंदे व दूषित पानी को रीसाइक्लिंग करने के बाद खेतों की सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा और इसी पानी से गाड़ियों की भी धुलाई होगी। साथ ही इससे निकलने वाले वेस्ट से जैविक खाद भी तैयार होगी। नगरपालिका की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट ...