झांसी, जनवरी 10 -- झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के में मिट्टी धसकने से मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक रामजीलाल (38) पुत्र बल्ली जो बबीना के घिसौली ग्राम का रहने वाला था। बीते कुछ दिनों से वह एक ठेकेदार के पास काम कर रहा था। शुक्रवार को सीवरेज लाइन डालने के लिए लगभग 8 फीट गहरा गड्ढ़ा खोदा गया था। जिसमें वह काम कर रहा था, अचानक मिट्टी धसकने से स्लेब उसके ऊपर जा गिरी। आसपास काम कर रहे साथियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।परिजनों ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र में सीवरेज लाइन डाली जा रही है। पिछले डेढ़ महीने से रामजीलाल ठेकेदार के पास काम कर रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौजूद मजदूरों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.