वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम और जल निगम को शुद्ध पेयजल और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना से सबक लें और हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है। दो दिनी दौरे पर आए सीएम योगी ने सर्किट हाउस में शनिवार शाम समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम को साफ-सफाई के साथ शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने और सीवर एवं पेयजल लाइनों के रख-रखाव में सुधार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आसपास से गुजरीं सीवर और पेयजल लाइन को अभियान चलाकर अलग-अलग किया जाए, क्योंकि इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में रैन बसेरे संचालित करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.