संभल, दिसम्बर 15 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में फेमिली कोर्ट द्वारा सील किए गए मकान के ताले तोड़कर चोर जेवर व सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह को पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई, पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस घटना को फर्जी मान रही है। थानाक्षेत्र के गांव करेली निवासी लल्लू सिंह के बेटे पुष्पेंद्र का उसकी पत्नी रानी से विवाद चल रहा है। मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। फैमिली कोर्ट में विवाद के चलते लल्लू सिंह के मकान को करीब सात महीने पहले सील कर दिया था। रविवार रात चोर मकान के गेट पर लगाई गई सील को तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे संदूक व अलमारी से जेवर, कपड़े और बर्तन आदि चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोस के लोगो...