रुडकी, जनवरी 5 -- निर्धारित समय सीमा के बाद टेंडर से संबंधित सील बंद डब्बा को खोलकर उसमें निविदा डालने का एक व्यक्ति द्वारा प्रयास किया जा रहा था। इसकी भनक एक पार्षद को लगी। जिसके बाद पार्षद ने इसका विरोध किया। पार्षद का आरोप है कि जिस व्यक्ति द्वारा सील खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था वह एक नेता का पीए हैं। जो कि निगम के कर्मचारियों पर बेवजह दबाव डालते हुए सील खुलवाकर टेंडर डालने का प्रयास कर रहा था। पार्षद नितिन त्यागी ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक टेंडर निकाला गया था। सोमवार दोपहर दो बजे तक टेंडर भरने का समय सीमा तय था। दो बजे बाद निगम के कर्मचारियों द्वारा जिस डब्बे में टेंडर डाला गया था उसे सील कर दिया गया। आरोप है कि 2:10 बजे एक नेता का पीए निगम पहुंचकर सील खुलवाकर उसमें टेंडर डालने का निगम के कर्मचारियों पर दबाव बना रहा था।

हिंद...