बलिया, फरवरी 22 -- मनियर। स्थानीय कस्बा में करीब तीन माह से सील देशी शराब की दुकान को आबकारी विभाग की ओर से रविवार को खोला गया। मकान मालिक की मौजूदगी में टीम ने दुकान में मौजूद शराब को कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले दुकान से कच्ची दारु बेंचे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद आबकारी निरीक्षक संदीप यादव ने अनुज्ञापी सुगंधी वर्मा, सेल्समैन काशीनाथ यादव व राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद दुकान को सील कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...