बगहा, दिसम्बर 30 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया बाजार के मिठाई गली में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने फिर से पहुंच सील किए गए दो दुकानों से सरसों तेल का नमूना लिया। टीम के साथ जिला के सहायक अभिहित अधिकारी सह खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी, चनपटिया के सीओ कमलकान्त सिंह एवं प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी के अलावा खाद्य विभाग के कनीय कर्मचारी भी शामिल रहे। शाम में पहुंची टीम ने सीओ पुलिस अधिकारी एवं भारी भीड़ के समक्ष दोनों दुकानों को बारी-बारी से खोला और अलग-अलग ब्रांड के सरसों तेल का नमूना एकत्र किया। खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि दोनों दुकानों से फिर से नमूने संग्रह किए गए हैं। वरीय अधिकारी के निर्देश पर यह कारवाई की गयी है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कारवाई हो...