देहरादून, जनवरी 8 -- एमडीडीए ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे फ्लैटों को ध्वस्त करने के साथ ही तीन अन्य जगहों पर भवनों को सील कर दिया। सहस्रधारा रोड स्थित तरला नागल में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। यहां अवैध रूप से फ्लैट बनाए जा रहे थे। पूर्व में सील किए जाने के बावजूद सील तोड़कर काम जारी रखने पर एमडीडीए ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने मेहुंवाला, सिनोला फॉरेस्ट रोड और जाखन के इंजीनियर एन्क्लेव में भी कार्रवाई की। यहां नियमों के विरुद्ध किए जा रहे व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को मौके पर ही सील कर दिया गया। कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.