हापुड़, दिसम्बर 11 -- धौलाना रोड स्थित गांव खेड़ा मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी को छह महीने पूर्व सील कर दिया था। इसके बाद भी धड़ल्ले से मंडी का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकारी एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ भारत के कार्यकर्ता राम भरोसे तोमर ने डीएम अभिषेक पांडेय से शिकायत की है। राम भरोसे तोमर ने कहा कि चार साल से मंडी का संचालन किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में उच्च अधिकारियों से की थी। जांच में कमी पाए जाने पर 21 जून को मंडी सील कर दी थीं। नवंबर को मंडी की सील तोड़ दी और दोबारा से संचालन शुरू कर दिया। 17 नवंबर को मंडी सचिव सुनील कुमार को मामले से अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी को दोबारा से सील कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा आज तक मंडी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंडी में आ...