बांका, फरवरी 13 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर में बुधवार को निरंजन मेडिकल हॉल नामक नर्सिंग होम में बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवा मिलने तथा अन्य गड़बड़ी मिलने पर उसे सील कर दिया गया था। अब नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं क्यों रखी गई थी। उसे नष्ट करने की बजाए कमरे में सहेज कर रखने का क्या औचित्य है। लोगों ने आशंका जताई कि उक्त नर्सिंग होम में भर्ती होने वाले मरीजों को एक्सपायरी दवा दी जाती होगी। मालूम हो कि उक्त नर्सिंग होम में पहले भी कई बार मरीजों के मरने की शिकायत आती रही है तथा मरने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा आंदोलन किया गया है। हर बार संचालक के विरुद्ध कार्रवाई होती है लेकिन कुछ दिन बाद ही सब कुछ सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.