नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या किए के बाद शुक्रवार को तनाव रहा। 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों और पीड़ित के परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कई लोगों ने अपने घरों पर घर के बिकाऊ होने और पलायन करने के पोस्टर लगा दिए। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। इस हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय राजधानी का सियासी माहौल भी गरमा गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऐक्शन में नजर आईं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने को कहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि युवक के परिवार को न्याय मिलेगा। मैंने पुलिस आयुक्त से बात की है। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.