कौशाम्बी, जुलाई 17 -- कसेंदा, हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाने के पठनपुरवा मजरा सेंवढ़ा गांव में बुधवार रात बारिश और तेज हवा से एक नीम का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबने से युवती समेत तीन लोग चोटिल हो गए। साथ ही छप्पर आदि टूटने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पठनपुरवा गांव की राजवंती ने बताया कि वह परिजनों के साथ मेहनत करके घर का खर्च चलाती हैं। बुधवार रात परिजनों संग वह छप्पर के नीचे सोई हुई थीं। बगल में छोबी देवी और बेटी शालिनी भी सो रही थी। रात में अचानक दरवाजे पर रहा नीम का पेड़ गिर गया। हादसे में तीनों चोटिल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि पेड़ की मोटी डाल किसी के ऊपर नहीं गिरी नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पेड़ गिरने से छप्पर समेत हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.