गंगापार, जुलाई 23 -- बरसात के सीलन से कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तमाम गरीब मकान विहीन होकर आश्रय के लिए परेशान हैं। क्षेत्र के बेलहा कला गांव निवासी दिव्यांग बुद्धू गौड़, रघुनाथ, विजय बहादुर, संगीता देवी सहित तमाम लोगों के कच्चे घरों में बरसाती पानी भर जाने के कारण सीलन से धराशायी हो गये। मकान गिरने से दिव्यांग बुद्धू गौड़ सहित तमाम पीड़ितों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बेलहा कला के अलावा, बरहा कला, बबुरा, मसौली, जफरा, ढिलिया, मांडा सहित तमाम गांवों में बरसात के सीलन से कई मकान धराशायी हो चुके हैं। क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों और जिला प्रशासन से पीड़ितों ने सहायता की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.