रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में वार्षिक खेलोत्सव 2024-25, की शुरुआत शुक्रवार को हुई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम, रांची उत्कर्ष कुमार, उपस्थित थे। साथ ही, एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता मधुमिता कुमारी और महेंद्र सिंह धौनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य उपस्थित थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने की। मौके पर सीयूजे के खेल सफर पर आधारित एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति हुई, जिसमें 2009 से अब तक की खेल उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। खेल प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने खेलोत्सव 2024-25 की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों और प्रमुख प्रतियोगिताओं पर जानकारी दी। इसके बाद मधुमिता कुमारी ने तीरंदाजी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस खेल ने मुझे पहचान दिलाई है और देश के लिए पदक जीतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.