रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में 'विभिन्न विषयों में भारतीय ज्ञान प्रणालियों की खोज विषय पर परिचर्चा का आयोजन गुरुवार को हुआ। प्रो अरुण कुमार पाढ़ी, प्रो तपन कुमार बसंतिया, प्रो आशीष सचान, प्रो रवीन्द्रनाथ सरमा, डॉ शशांक कुलकर्णी, डॉ राजकिशोर मिश्रा, डॉ निर्मली बोरदोलोई, डॉ शशि कुमार मिश्रा, सुमंत हलदर समेत शिक्षाविदों ने विषय पर अपने विचार रखे। प्रो अरुण पाढ़ी ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक अनुसंधान के साथ एकीकृत कर उच्च शिक्षा में आत्म-चिंतन, स्थिरता और सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम एनईपी समन्वयक डॉ भास्कर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...