रांची, मार्च 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से- विकसित भारत के लिए स्वच्छ पर्यावरण की परिकल्पना, विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन बुधवार को हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो अरविंद चंद्र पांडेय, पूर्व संकाय प्रमुख, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन संकाय मौजूद थे। प्रो पांडेय ने कहा कि यह संगोष्ठी बहुत ही सकारात्मक पहल है। इसमें पर्यावरण की मौजूदा समस्याओं और समाधान पर दो दिन तक विद्वानों में बहस हुई और कई विज्ञान आधारित समाधान निकलकर आए, जिनका इस्तेमाल वैज्ञानिक, नीति निर्माता और आमजन कर सकते हैं। सीयूजे के निदेशक, आईक्यूएसी प्रो रतन कुमार डे ने विभाग के आयोजन की सराहना की। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन संकाय के डीन प्रो मनोज कुमार ने विभाग की गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.