रांची, सितम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को दूरदर्शन के स्थापना दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रांची दूरदर्शन केंद्र के सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने विकसित भारत के लिए सार्वजनिक प्रसारण, विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि दूरदर्शन देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रसारक है, जो शिक्षा, कृषि, शोध, अंतरिक्ष कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं और ऑपरेशन सिंदूर जैसी पहलों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन हाल के वर्षों में कई नई पहल कर रहा है। इनमें वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म, जो आकाशवाणी और दूरदर्शन की सामग्री को निःशुल्क डिजिटल रूप से उपलब्ध कराता है और विश्व ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट शामिल हैं। डीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.